Civil Court News

पूर्व एडीजी अनुराग गुप्ता के खिलाफ पीसी एक्ट जोड़ने पर अब छह सितंबर को होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Anurag Gupta, ADG of Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) के तत्कालीन प्रेस सलाहकार अजय कुमार और पूर्व एडीजी अनुराग गुप्ता (ADG Anurag Gupta के मामले में पीसी एक्ट जोड़े जाने पर सुनवाई टल गई। एसीबी की विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित थी।

लेकिन मामले के केस के अनुसंधान अधिकारी के अदालत में चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने के कारण अब इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 6 सितंबर निर्धारित की गई है। केस के अनुसंधान अधिकारी को ही पीसी एक्ट जोड़कर चार्जशीट दाखिल करनी होगी।

इसे भी पढ़ेंः पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका से धनबाद जेल लाने के मामले में फैसला सुरक्षित

See also  Ranchi/Convict: गांजा तस्करी मामले में बक्सर जिला निवासी अजय राय को 10 साल की कैद, दो लाख रुपए जुर्माना

इसके बाद इस मामले में आगे सुनवाई होगी। हालांकि इस मामले में पूर्व एडीजी अनुराग गुप्ता को हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। इसके खिलाफ वर्ष 2018 में दर्ज हॉर्स ट्रेडिंग के मामले में चार्जशीट या अंतिम प्रपत्र दाखिल होने के बाद ही सुनवाई प्रारंभ होगी।

बता दें कि 2016 के राज्य सभा चुनाव के दौरान एक राजनीतिक दल के पक्ष में खड़े प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए बड़कागांव के तत्कालीन विधायक निर्मला देवी को प्रलोभन दिया गया था। साथ ही उनके पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को धमकी भी दिया गया था। इस घटना को लेकर 2018 में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

See also  Jharkhand News/H court: हाईकोर्ट ने सरकार की सराहनीय जवाबदेही पर जताई नाराजगी, गोड्डा मुठभेड़ मामले में एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment