मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

CJI सूर्यकांत सोमवार को आएंगे झारखंड, देवघर में विधिक सेवा और HC में डेटा सेंटर का करेंगे उद्घानट

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। सोमवार की शाम 7.30 बजे वह रांची में झारखंड हाईकोर्ट के डेटा सेंटर का उदघाटन करेंगे।

justice suryakant
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत सोमवार को आएंगे झारखंड
  • देवघर में राज्यस्यरीय विधिक सेवा का करेंगे उद्घाटन
  • शाम में हाई कोर्ट के नए डेटा सेंटर का करेंगा इनॉगरेशन

Ranchi News: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI Suryakant) सूर्यकांत सोमवार को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। सोमवार की शाम 7.30 बजे वह रांची में झारखंड हाईकोर्ट के डेटा सेंटर का उदघाटन करेंगे। इसके बाद वह हाईकोर्ट की छह डिजिजल सेवाओं की शुरूआत भी करेंगे। इसके पूर्व वह देवघर में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में शामिल होंगे।

इसमें वह पीड़ितों के बीच सहायता राशि के चेक और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित करेंगे। इसके अलावा पलामू और रांची में लीगल एड क्लिनिक का ऑनलाइन उद्घाटन भी करेंगे। दोनों कार्यक्रमों में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अपरेश सिंह भी शामिल होंगे।

डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

डेटा सेंटर हाईकोर्ट और राज्य की अधीनस्थ अदालतों के डिजिटल कामकाज का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसमें अत्याधुनिक सर्वर, केंद्रीकृत स्टोरेज, बैकअप, नेटवर्क सुरक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था होगी। इससे न्यायिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के साथ केस इंफॉर्मेशन सिस्टम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल दस्तावेजों का संचालन बेहतर होगा।

मिलेंगी छह डिजिटल सुविधाएं

शुरू होने वाली छह सुविधाओं में नई वेबसाइट, ऑनलाइन प्रमाणित प्रति आवेदन, आईओएस मोबाइल एप, अधिवक्ताओं के लिए पर्सनलाइज्ड कॉज लिस्ट, न्यायिक अधिकारियों के लिए ड्रैगन स्पीच-टू-टेक्स्ट सॉफ्टवेयर और सुप्रीम टुडे एआई सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

अब आईफोन उपयोगकर्ता भी केस की स्थिति, आदेश, फैसले और कॉज लिस्ट देख सकेंगे। वहीं, अधिवक्ता अपनी जरूरत के अनुसार कॉज लिस्ट सुरक्षित रख सकेंगे। न्यायिक अधिकारी बोलकर आदेश तैयार कर सकेंगे और एआई सॉफ्टवेयर से कानूनी शोध में मदद मिलेगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

High court news

HC News: आदित्यपुर हत्याकांड: आरोपी दशरथ प्रसाद को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

Leave a Comment