National News

सीजेआइ ने कहा-अदालती कार्यवाही का सजीव प्रसारण दोधारी तलवार, गुजरात हाईकोर्ट की कार्यवाही का शुरू हुआ सजीव प्रसारण

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Next CJI Justice NV Ramna
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: अदालती कार्यवाही के सजीव प्रसारण (Live Streaming) के जरिए न्यायप्रणाली में पारदर्शिता की पैरवी करते हुए प्रधान न्यायाधीश (CJI) एनवी रमना ने साथी न्यायाधीशों को चेताया कि ऐसी खुली पहुंच कभी-कभी दोधारी तलवार भी बन सकती है और वे निष्पक्षता खोने और लोकप्रिय विचारधारा से प्रभावित होने का जोखिम नहीं उठा सकते।

गुजरात हाई कोर्ट की कार्यवाही के सजीव प्रसारण के उद्घाटन अवसर पर जस्टिस रमना ने कहा कि नागरिकों को जानने का अधिकार है जिसे अदालती कार्यवाही तक पहुंच की अनुमति देकर बढ़ावा दिया जा सकता है। जानकार नागरिकों की दम पर ही प्रतिनिधि लोकतंत्र अस्तित्व में रह सकता है और विकसित हो सकता है।

See also  IAS Manish Ranjan पहुंचे ED कार्यालय, मंत्री आलमगीर आलम के सामने बैठाकर होगी पूछताछ

इसे भी पढ़ेंः कोर्ट ने कहा- मकान मालिक किरायेदार को बिजली-पानी से नहीं कर सकता वंचित

उन्होंने कहा कि सही दिशा में एक कदम भी सावधानी से बढ़ाना चाहिए। कभी-कभी कार्यवाही का सजीव प्रसारण दोधारी तलवार बन सकता है। जज लोगों का दबाव महसूस कर सकते हैं जिससे दबावपूर्ण वातावरण बन सकता है जो शायद न्याय व्यवस्था के लिए अनुकूल न हो। न्यायाधीश को याद रखना चाहिए कि अगर न्याय लोकप्रिय धारणा के खिलाफ खड़े होने की मांग करे तो उसे ऐसा करना चाहिए।’

सजीव प्रसारण के नुकसान गिनाते हुए उन्होंने नागरिकों की निजता और प्रमुख गवाहों व पीड़ितों समेत वादियों की सुरक्षा के प्रति चिंता भी जाहिर की। इसके लिए सीजेआइ ने सजीव प्रसारण के नियमों को सावधानीपूर्वक परखने को जरूरी बताया। उन्होंने वकीलों को भी चेताया और पब्लिसिटी के पीछे नहीं भागने की सलाह दी।

See also  जज उत्तम आनंद हत्याकांडः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हर सप्ताह जांच रिपोर्ट झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल करे सीबीआई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment