मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Civil Court News: पूजा सिंघल की हिरासत अवधि बढ़ी चार जून तक

Ranchi Civil Court
---Advertisement---


Civil Court: मनरेगा घोटाले की राशि का मनी लाउंड्रिंग के आरोप में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल एवं इंजीनियर शशि प्रकाश की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है। अदालत ने अगली पेशी की तारीख चार जून निर्धारित की है। मामले में ईडी की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया जा रहा है। मंगलवार को मामले में गवाही नहीं हो सकी। पूजा सिंघल 25 मई 2022 से जेल में है। जानकारी हो कि पिछली सुनवाई में खूंटी के कार्यपालक अभियंता सिंकदर साहू की गवाही दर्ज की गई थी। मामले में अब तक ईडी की ओर से 12 गवाहों को प्रस्तुत कर चुकी है।

योगेंद्र तिवारी की हिरासत अवधि बढ़ी दो सप्ताह

Civil Court: शराब घोटाले की राशि की मनी लॉउंड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद योगेंद्र तिवारी की न्यायिक हिरासत अवधि अदालत ने दो सप्ताह बढ़ा दी है। पीएमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपी को पेश किया गया। अदालत ने आरोपी की न्यायिक हिरासत की अवधि 11 जून तक बढ़ा दी है। मामला पुलिस पेपर पर लंबित है। अगली पेशी के दिन आरोपी को पुलिस पेपर सौंपा जा सकता है। ईडी ने योगेंद्र तिवारी को बीते 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था, तब से वह न्यायिक हिरासत में है। योगेंद्र तिवारी द्वारा बालू की तस्करी और अवैध तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री कर अर्जित आय को शराब के कारोबार में लगाने का खुलासा ईडी की जांच में हुआ है।

यौन उत्पीड़न मामले में Accused को तीन साल की सजा

Civil Court: पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले के अभियुक्त गोपाल जायसवाल को दोषी पाकर तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त छह महीने जेल काटनी होगी। नाबालिग की ओर से यौन उत्पीड़न को लेकर बरियातू थाना में 2019 में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: सीसीएल और कंस्ट्रक्शन कंपनी विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस जया रॉय को नियुक्त किया आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ)

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

Leave a Comment