Jharkhand

Jharkhand News: महिला प्रोबेशन होम का चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने किया औचक निरीक्षण

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 27 Nov, 2025
1 min read 1.2k views
WhatsApp Image 2025 11 27 at 9.01.21 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने गुरुवार को नामकुम स्थित महिला प्रोबेशन होम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रहन-सहन की स्थिति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और रहने वाली लड़कियों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत जायजा लिया। चीफ जस्टिस ने होम में रह रही लड़कियों से सीधा संवाद कर उनकी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, दैनिक दिनचर्या और अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रोबेशन होम की भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और खाने की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। निरीक्षण के दौरान हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, झालसा के सदस्य सचिव तथा हाई कोर्ट रजिस्ट्री के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। चीफ जस्टिस ने प्रबंधन से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति रिपोर्ट भी माँगी।

See also  Ranchi/ACB: रिश्वत मामले में दोषी डोरंडा कोषागार के पूर्व अधिकारी पवन केडिया को 12 साल बाद पांच साल की कैद
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment