मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: रेलवे फाटक का बैरियर या चेन तोड़ना गैर-जमानती अपराध, कोर्ट ने पूर्व आदेश में किया संशोधन

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में स्पष्ट किया है कि रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर बंद गेट, चेन या बैरियर को तोड़ना रेलवे अधिनियम के तहत गैर-जमानती (Non-Bailable) अपराध है। रेल सुरक्षा बल (RPF) और केंद्र सरकार की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अपने पूर्व के आदेश में संशोधन कर दिया है। इससे पहले, 7 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी आनंद कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए इस अपराध को जमानतीय (Bailable) मान लिया था।

आरपीएफ ने की थी आदेश में संशोधन की मांग

आरपीएफ और केंद्र सरकार ने अदालत में दलील दी थी कि रेलवे अधिनियम की धारा 160(2) के तहत इस अपराध को जमानतीय मानना कानूनी रूप से सही नहीं है। इस धारा के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर अधिकतम पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। इसी आधार पर आरपीएफ ने अदालत से अपने पूर्व आदेश में सुधार करने का आग्रह किया था।

सुप्रीम कोर्ट और BNSS का दिया गया हवाला

हाईकोर्ट ने आरपीएफ की दलीलों पर गंभीरता से विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) में अपराधों के वर्गीकरण का हवाला दिया। अदालत ने माना कि रेलवे अधिनियम की धारा 160(2) के तहत आने वाले मामले गैर-जमानती प्रकृति के हैं। इसके बाद, अदालत ने 7 मई के अपने पुराने आदेश को संशोधित करते हुए मामले का निष्पादन कर दिया।

क्या था पूरा मामला?

यह पूरा कानूनी विवाद आनंद कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका से जुड़ा है। घटना के संबंध में दलील दी गई थी कि आरोपी स्कूटी से रेलवे फाटक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी गेटमैन ने अचानक बैरियर गिरा दिया। अचानक बैरियर गिरने से स्कूटी रुक नहीं पाई और रेलवे फाटक के लोहे से टकरा गई। याचिकाकर्ता के अनुसार, इस घटना में रेलवे संपत्ति या फाटक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। इसी आधार पर पहले अग्रिम जमानत की मांग की गई थी, जिस पर पूर्व में राज्य सरकार की ओर से भी इसे जमानतीय बताते हुए याचिका को गैर-सुनवाई योग्य कहा गया था। कानूनी प्रावधानों और न्यायिक दृष्टांतों की समीक्षा के बाद अब हाईकोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है कि ऐसे मामलों में कानूनन क्या स्थिति लागू होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

Leave a Comment