high court news

Barkagaon firing: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की जमानत पर हाईकोर्ट ने मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Oct, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
yogendra saw
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Barkagaon firing झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत में बड़कागांव गोलीकांड में आरोपी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की जमानत पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में निचली अदालत से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है।

अदालत ने पूछा है कि अब तक इस मामले में कितने लोगों की गवाही दर्ज हो चुकी है। इस मामले में अगली सुनवाई दीपावली अवकाश के बाद होगी। बड़कागांव में एनटीपीसी के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में हुई झड़प मामले में अभियुक्त योगेंद्र साव ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः National Games Scam: टेंडर कमेटी के सदस्य हीरालाल दास को मिली जमानत

See also  Ranchi/S Court: सेना जमीन फर्जीवाड़े में कोलकाता कारोबारी अमित कुमार अग्रवाल को सुप्रीम राहत, दो साल दो महीने बाद मिली जमानत

सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता शुभाशीष रसिक सोरेन ने अदालत को बताया कि इस मामले में अभियोजन की ओर से अतिरिक्त गवाहों की गवाही दर्ज कराने के लिए कोर्ट के अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के करीब डेढ़ साल बाद भी अभी तक अतिरिक्त गवाहों की गवाही दर्ज नहीं की जा रही है।

इसलिए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए। इस पर अदालत ने जानना चाहा कि निचली अदालत में इस मामले में क्या स्थिति है। कोर्ट ने पूछा है कि अब तक इस मामले में अतिरिक्त कितने गवाहों की गवाही दर्ज की गई है। इसकी स्टेट्स रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए।

See also  3000 रिश्वत लेने का मुकदमा चला 18 साल, क्षेत्रीय निदेशक को मिली कठोर कारावास
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment