मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Assembly appointment scam: जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट कोर्ट में किया गया दाखिल, सुनवाई 20 जून को

jharkhand high court
---Advertisement---

Assembly appointment scam: झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला मामले में जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद आयोग की रिपोर्ट पर कार्रवाई की मांग वाली जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। यह मामला जस्टिस एसएन प्रसाद व जस्टिस एके राय की खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट कोर्ट में शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में दाखिल किया गया।

इसमें कहा गया है कि जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट आने के बाद तत्कालीन राज्यपाल ने रिपोर्ट के अलावा 30 बिंदुओं पर विचार करते हुए विधानसभा स्पीकर को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इससे पहले सरकार और विधानसभा ने कोर्ट के बार-बार कहा था कि जांच रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखी गई है। ऐसे में यह सार्वजनिक दस्तावेज नहीं है, जिसे शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में प्रस्तुत किया जाए।

अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान कड़ी नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट को कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। बता दें इस संबंध में प्रार्थी शिव शंकर शर्मा ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि जांच रिपोर्ट के आने के बाद और राज्यपाल द्वारा कार्रवाई करने का निर्देश देने के बाद भी मामले में विधानसभा स्पीकर की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

Leave a Comment