high court news

सेना भूमि घोटालाः कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल समेत तीन को रहना पड़ेगा जेल में ही, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
सेना भूमि घोटालाः कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल समेत तीन को रहना पड़ेगा जेल में ही, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। सेना की कब्जे वाली जमीन फर्जी दस्तावेज से खरीद-बिक्री के मामले में जेल में बंद कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल को जमानत देने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। ईडी कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अमित अग्रवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सेना की 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी ने अमित अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अमित अग्रवाल जून 2023 से ही जेल में है। वहीं जमीन फर्जीवाड़े में जेल में बंद तल्हा खान और मो. अफसर अली को भी जमानत देने से हाईकोर्ट ने इनकार किया है।

See also  32 साल नौकरी के बाद विभाग ने माना संविदाकर्मी, हाईकोर्ट ने कहा- जल्द दें पेंशन का लाभ

बता दें कि बरियातू स्थित 4.55 एकड़ सेना के कब्जेवाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में ईडी ने अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उक्त जमीन फर्जी तरीके से बेची गई है। इस मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है।

CourtNews Desk

1,849 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment