high court news

सेना भूमि घोटालाः कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल की जमानत पर जज का सुनवाई से इन्कार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में बरियातू स्थित सेना की भूमि की खरीद बिक्री घोटाले मामले में आरोपी कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने इस मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अदालत इस याचिका को किसी दूसरे बेंच में स्थानांतरित करे का निर्देश दिया।

निचली अदालत नहीं मिली थी अमित अग्रवाल को राहत

ईडी कोर्ट ने अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगाई है।

See also  कोरोना संक्रमित शवों का प्रशासन कर रहा अंतिम संस्कार, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परिजनों ने मांगी अनुमति

बता दें कि बरियातू स्थित 4.55 एकड़ सेना के कब्जेवाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में ईडी ने अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उक्त जमीन फर्जी तरीके से बेची गई है।

इस मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment