मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Allahabad High Court : सपा सांसद आजम खान की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Allahabad high court
---Advertisement---

Prayagraj: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद आजम खान की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। जस्टिस राहुल चतुर्वेदी की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह कोर्ट अपना निर्णय सुना सकती है।

फिलहाल सांसद आजम खान जेल में हैं। अगर हाईकोर्ट से इस मामले में जमानत मिल भी जाती है तो भी वह जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे, क्योंकि सीतापुर जेल में बंद आजम खान कई अन्य मामलों में भी आरोपी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद आजम खान पर कानूनी शिकंजा कसा है।

इसे भी पढ़ेंः Retirement Benefits: हाईकोर्ट ने कहा, आदेश का पालन नहीं हुआ, तो शिक्षा सचिव कोर्ट में होंगे हाजिर

सपा सांसद आजम पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2019 में शत्रु संपत्ति पर कब्जा रखा है। इस घटना को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले पर उनकी ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। आजम खान के वकीलों ने इस आरोपों को बेबुनियाद बताया।

उनकी ओर से कोर्ट में कहा कि उसे बेवजह राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है, जबकि सरकार की तरफ से कहा गया कि आजम ख़ान ने अवैध तरीके से शत्रु संपत्ति पर कब्जा किया है। यही नहीं शत्रु संपत्ति को कब्जा कर जौहर विश्विद्यालय के परिसर में नियम विरुद्ध तरीके से शामिल किया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद से ही सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई थीं। आजम खान के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए थे, जिसके बाद आजम खान को जेल जाना पड़ा था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

Leave a Comment