Association

Ranchi: अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Ranchi: झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ द्वारा मंगलवार को न्यू बार भवन के प्रथम तल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के महासचिव भरत चंद्र महतो के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में अधिवक्ताओं ने शिबू सोरेन के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक जननेता थे जिन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे आदिवासी समाज की आवाज बने और जीवन भर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। उनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। श्रद्धांजलि देने वालों में अजित कुमार, मृत्युंजय कुमार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने वक्तव्यों में शिबू सोरेन को एक संघर्षशील, जमीनी स्तर के और प्रेरणादायी नेता बताया। सभा का समापन दो मिनट के मौन और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुआ।

CourtNews Desk

1,849 articles published
See also  High Court News: सहायक शिक्षक नियुक्ति पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment