Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत पल्लव को अतिरिक्त सालिसिटर जनरल (ASGI) नियुक्त किया है। अब वे केंद्र सरकार के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में पक्ष रखेंगे। केंद्र की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस संबंध में अनुमित दे दी है। प्रशांत पल्लव की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है, जो एक नवंबर को या उसके बाद कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। केंद्र की कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया है। इससे पहले अधिवक्ता प्रशांत पल्लव को केंद्र सरकार ने सहायक सालिसिटर जनरल बनाया था।
Ranchi/ H Court: अधिवक्ता प्रशांत पल्लव को अतिरिक्त सालिसिटर जनरल (ASGI) नियुक्त

