Civil Court News

बरीः राजधानी का चर्चित गैंग रेप मामले में पोक्सो कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में तीन लड़कों को किया रिहा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 11 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


बरीः पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश मो. आसिफ इकबाल की अदालत ने डोरंडा थाना क्षेत्र में आज से एक साल पूर्व 17 जुलाई 2023 को घटी सामूहिक दुष्कर्म की घटना के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा तीनों लड़कों को गुरुवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने अभिषेक केरकेट्टा, मनीष तिग्गा और अशोक उरांव को बरी किया। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता समेत चार गवाहों की गवाही दर्ज की गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार किया था।

घटना को लेकर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 17 जुलाई 2023 की देर रात पीड़िता अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाकर लौट रही थी। तभी मौका पाकर नशे में धुत्‍त दोस्तों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की, जबकि दूसरी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया था साथ ही उसका बयान लिया गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार लड़कों की नाबालिग ने पहचान की थी। गुरुवार को अदालत ने बरी कर दिया।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Court News: कोर्ट के आदेश को ठेंगे पर रखती है पुलिस, इंतजार करते-करते आरोपी हो जाते हैं बरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment