मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले में 11 सितंबर को होगी विस्तृत सुनवाई

Jharkhand CM Hemant Soren
---Advertisement---

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर दर्ज कराए गए मानहानि मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सब जज प्रथम वैशाली श्रीवास्तव की अदालत में मुकदमे की स्वीकृति पर सुनवाई हुई, हालांकि इस दौरान सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद अदालत ने मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 11 सिंतबर की तिथि निर्धारित की है। मुकदमा स्वीकार करने के बाद ही अदालत इस मामले में बनाए गए प्रतिवादियों नोटिस जारी करेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में चार अगस्त को मानहानि का मुकदमा कराया है। इसमें निशिकान्त दुबे पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा किया गया है। सीएम की याचिका में फेसबुक और ट्वीटर को भी प्रतिवादी बनाया गया है। निशिकांत दुबे ने ट्वीटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सीएम ने मुकदमा दर्ज कराया है।

निषेधाज्ञा आदेश के लिए सीएम ने फिर किया मुकदमा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसद निशिकांंत दुबे खिलाफ एक और आवेदन सिविल कोर्ट में दाखिल किया है। सांसद निशिकांत दुबे भविष्य में कोई टिप्पणी न करे। इसको लेकर उनके के खिलाफ विविध दीवानी आवेदन दाखिल किया है। इस पर भी सोमवार को आंशिक सुनवाई हुई। मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। दो सितंबर को मुख्यमंत्री ने विविध दीवानी आवेदन निषेधाज्ञा आदेश हासिल करने के लिए आवेदन दाखिल किया है। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत निषेधाज्ञा आदेश जारी कर सकती है।

इसे भी पढ़ेंः विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जल्द सुनवाई करने का आग्रह

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment