मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

6th JPSC: अंतिम परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर आठ सितंबर को सुनवाई

high court of jharkhand
---Advertisement---

रांची। छठी जेपीएससी के अंतिम परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान तकनीकी दिक्कतों की वजह से जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तिथि आठ सितंबर को निर्धारित की है। इस मामले में कृष्ण मुरारी चौबे की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

याचिका में कहा गया है कि जेपीएससी ने अंतिम परिणाम जारी करने में गड़बड़ी की है। पेपर वन के क्वालिफाइंग मार्क्स को जोड़ने की वजह से कई ऐसे अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्हें नहीं होना चाहिए था। विज्ञापन की शर्तों के अनुसार पेपर वन में सिर्फ क्वालिफाइंग मार्क्स लाना था और उक्त नंबर को कुल प्राप्तांक में नहीं जोड़ा जाना था, लेकिन जेपीएससी ने क्वालिफाइंग मार्क्स को भी कुल प्राप्तांक में जोड़ दिया है। ऐसे में अंतिम परिणाम को रद किया जाना चाहिए।

मंगलवार को इस मामले में सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से शुरू हुई, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से इस मामले को अगली तिथि के लिए स्थगित करना पड़ा। हाईकोर्ट अब इस मामले में आठ सितंबर को सुनवाई करेगा।

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट के सरकारी अधिवक्ताओं के बकाया मानदेय का भुगतान करे राज्य सरकार

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment