मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

झटका: पहाड़ी मंदिर विकास समिति को हाईकोर्ट ने किया पुन: बहाल, नई कमेटी को किया गया भंग

---Advertisement---

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से बनाई गई कमेटी को भंग कर दिया है। साथ ही रांची के उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी पुरानी कमेटी को बहाल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा पुरानी कमेटी को भंग करने के आदेश को रद्द कर दिया है। मंगलवार को हाईकोर्ट में पहाड़ी मंदिर विकास समिति को भंग करने से संबंधित झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उक्त आदेश दिया गया। प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पुरानी कमेटी को यह भंग करने का कोई कारण नहीं दिया गया। पहाड़ी मंदिर विकास समिति को भंग करने के पूर्व बोर्ड से प्रस्ताव भी पारित नहीं कराया गया। बोर्ड के अध्यक्ष ने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर समिति को भंग करने का आदेश जारी किया है। जो कानून गलत है। कहीं से भी उचित नहीं है। धार्मिक न्यास बोर्ड की पुरानी कमेटी को भंग करने का आदेश रद्द किया जाए।

झटका: पहाड़ी मंदिर विकास समिति को हाईकोर्ट ने किया पुन: बहाल, नई कमेटी को किया गया भंग


यहां बता दें कि हाईकोर्ट ने पूर्व में मामले में पहाड़ी मंदिर की 11 सदस्यीय नई कमेटी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से बताया गया था कि संस्था द्वारा 1992 में मंदिर बनाया गया। संस्था उसके विकास का कार्य करती रही। संस्था निबंधित है तथा इनकम टैक्स एक्ट के तहत छूट भी प्राप्त है। हर साल ऑडिट भी होता है। इसका धार्मिक न्यास बोर्ड से कुछ लेना-देना नहीं था। मालूम हो कि प्रार्थी पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से याचिका दायर की गई थी। प्रार्थी ने धार्मिक न्यास बोर्ड की नोटिस व पिछले साल 9 सितंबर के आदेश को चुनौती दी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

Leave a Comment