Association

Promotion: 56 सहायक लोक अभियोजक को प्रोन्नति देकर बनाया गया अपर लोक अभियोजक, प्रोन्नति के साथ स्थानांतरण

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
pro
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Promotion: राज्य सरकार ने राज्य के 56 सहायक लोक अभियोजकों को अपर लोक अभियोजक के पद पर प्रोन्नति के साथ स्थानांतरण भी किया गया है। इसमें रांची के सहायक लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिंह को प्रोन्नति देते हुए अपर लोक अभियोजक(एपीपी) रांची बनाया गया है। वह अपने कार्यों के अतिरिक्त एससी/एसटी का केस भी देखेंगे। गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी अधिसूचना 19 सितंबर को जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पुष्पा सिन्हा को रांची से पलामू, भोला दास जमशेदपुर से जामताड़ा, धनंजय दास को गिरिडीह से दुमका, सुमन कुमार को रांची से लोहरदगा, समित प्रकाश को धनबाद से धनबाद, राजीव रंजन को बोकारो से सरायकेला-खरसावां, हरेश कुमार राम को मधुपुर से मधुपुर, अमित कुमार श्रीवास्तव को सिमडेगा से चतरा, उमेश दीक्षित को धनबाद से गढ़वा, राजेश कुमार लाल को पाकुड़ से हजारीबाग, आलोक कुमार को रामगढ़ से रांची, ध्रुव ज्योति बोस रांची से रांची, सुनील कुमार सिंह को राजमहल से रांची, मुकेश कुमार गुप्ता को चक्रधरपुर से चक्रधरपुर, संजय कुमार सिंह को रांची से रांची, बिजेंद्र कुमार सहाय को रांची से रांची, सत्येंद्र कुमार राय को देवघर से धनबाद स्थानातंरित किया गया है।

See also  Land Scam: पूर्व डीसी छवि रंजन, अमित और विष्णु अग्रवाल की डिस्चार्ज पर 29 जुलाई को सुनवाई
image 3

इसी तरह केके मिश्रा को रांची से रांची, हर्ष वर्धन को घाटशिला से चांडिल, मिनाक्षा कन्डुलना रांची से हजारीबाग, शिव शंकर राम गढ़वा से कोडरमा, अशोक कुमार दास लातेहार से गिरिडीह, मनोज कुमार लकड़ा लोहरदगा से लातेहार, श्रद्धाजया टोपनो रांची से रामगढ़, शीतल समीर लकड़ा रांची से रांची, नंदलाल सिंह गढ़वा से चतरा, बबीता कुमारी हजारीबाग से जमशेदपुर, मंजु कच्छप हजारीबाग से खूंटी, सुरेश मरांडी साहेबगंज से गिरिडीह, कमल सुरेंद्र एक्का हजारीबाग से जमशेदपुर, एतमानिल भौंरा बोकारो से चाईबासा, लुकाश कुमार हेम्ब्रम गोड्डा से पाकुड़, एंजलिना बारला कोडरमा से हजारीबाग, भवेंद्र कुमार सोरेन दुमका से दुमका, सुधीर टोप्पो जमशेदपुर से गुमला, संतोष कुमार टुडू गुमला से राजमहल, अभय प्रसाद पांडे गढ़वा से घाटशिला, मनोज कुमार बोकारो से रांची, सोनी कुमारी धनबाद से कोडरमा प्रोन्नति के साथ ट्रांसफर किया गया है।

See also  Court News: महेश सुरीन हत्याकांड में अतुल मुंडा दोषी करार, हथौड़े से सिर पर वार कर ली थी जान
image 4

इसी तरह रविशंकर चौधरी गिरिडीह से बोकारो, अनुराग कुमार सिंह पलामू से हजारीबाग, अनुराग शुक्ला साहेबगंज(वही), सर्वेश आनंद सिंह गिरिडीह से बोकारो, धनंजय देव पांडेय जामताड़ा से गोड्डा, आशीष कुमार तिवारी तेनुघाट से नगर-ऊंटारी, राम किंकर पांडे चाईबासा(वही), राजीव कुमार उपाध्याय धनबाद(वही), राकेश कुमार जमशेदपुर से जामताड़ा, पल्लवी सिंह जमशेदपुर से रांची, खुशबुद्दीन अली दुमका से रांची, प्रवीण कुमार सिंह सरायकेला-खरसावां से पलामू, कपिलदेव सामड़ सरायकेला-खरसावां (वही), मारकुस कुजूर हजारीबाग से जमशेदपुर, दीपक कुमार सांगा चतरा से रांची एवं निशी कच्छप खूंटी से सिमडेगा किया गया है। यह प्रोन्नति अधिसूचना निर्गत की तिथि से प्रभावी होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment