high court news

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस केपी देव कोरोना संक्रमित, रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Aug, 2020
1 min read 1.2k views
coronavirus in jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस केपी देव व उनके ससुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को ही दोनों लोगों ने अपना सैंपल दिया था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों लोगों को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। जस्टिस केपी देव को शाम को रिम्स में भर्ती कराया गया। पेईंग वार्ड में उन्हें रखा गया है। वहां की गंदगी को देखकर जस्टिस साहब ने नाराजगी जतायी। फटकार के बाद सभी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। कोरोना संक्रमण के बाद पूरे परिवार का सैंपल लिया गया है। इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है।

जस्टिस केपी देव को रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती कराया गया। यह वही वार्ड जहां पर लालू प्रसाद को भर्ती थे। हालांकि लालू प्रसाद को अब रिम्स निदेशक बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है। जस्टिस केपी देव व उनके ससुर को उसी पेईंग वार्ड में भर्ती कराया गया है।

See also  दलबदल मामलाः हाईकोर्ट ने बाबूलाल मरांडी को याचिका में संशोधन की दी अनुमति

ज्ञात हो इससे पहले हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके साथ कुल 15 अन्य कर्मी भी संक्रमित हुए थे। हालांकि अब रजिस्ट्रार जनरल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इसे भी पढ़ेंः जस्टिस केपी देव के परिवार वालों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment