Civil Court News

Sanjeev lal Bail: पूर्व मंत्री के ओएसडी संजीव लाल की जमानत पर सुनवाई 7 सितंबर को, ईडी ने लिया समय

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjeev lal Bail: पूर्व मंत्री के ओएसडी संजीव लाल की जमानत पर सुनवाई 7 सितंबर को, ईडी ने लिया समय
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sanjeev Lal Bail: टेंडर कमीशन के 32.30 करोड़ रुपए नकद बरामदगी मामले में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव कुमार लाल की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर 7 सितंबर को सुनवाई होगी। संजीव लाल ने जमानत की गुहार लगाते हुए 31 अगस्त को याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका पर सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी। लेकिन समय लिया गया। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 7 सितंबर निर्धारित की है।

संजीव लाल ने गिरफ्तारी के 47वें दिन भी जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। लेकिन सुनवाई के दौरान याचिका को वापस ले लिया था। पुनः फ्रेश जमानत याचिका दाखिल की है। बता दें कि ईडी ने 6 मई को छापेमारी के दौरान संजीव लाल व उनका नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से 32.30 करोड़ रुपए मिले थे। उसी दिन ईडी ने देर रात संजीव लाल एवं जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था। सात मई को अदालत में पेश किया गया था। जहां से जेल भेज दिया गया था। तब से जेल में है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Ranchi News: बाल तस्करी मामले में प्रमोद खेरवार को नहीं मिली जमानत, बच्चों से भीख मंगवाने और शोषण का गंभीर आरोप
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment