Supreme Court News

रांचीः सत्ता के दलाल प्रेम प्रकाश को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, लेकिन जेल से नहीं निकल पाएगा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
prem-prakash-ED
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची के चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री मामले में जेल में बंद सत्ता के दलाल प्रेम प्रकाश को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। मामले में दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई पश्चात सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की सुविधा प्रदान की। इस मामले में वह 13 अगस्त 2023 से जेल में है। जमानत मिलने के बावजूद वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से निकल नहीं पाएंगा।

कारण वह अवैध खनन और टेंडर मैनेज से जुड़े 1250 करोड़ रुपए के मनी लाउंड्रिंग में भी आरोपी है। इस मामले में वह 25 अगस्त 2022 से जेल में है। जानकारी हो कि चेशायर होम जमीन फर्जीवाड़े में इडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने जब छानबीन की, तो पता चला कि गलत कागजात के आधार पर प्रेम प्रकाश ने उक्त जमीन को अपने करीबी पुनीत भार्गव के नाम पर कराया था। इसके बाद पुनीत भार्गव से उस जमीन को विष्णु अग्रवाल व उसकी पत्नी अनुश्री अग्रवाल के नाम पर बेचवाया। इसके एवज में उसे डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे। मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत 10 आरोपी है।

See also  Ranchi: गबन मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत तीन पर फैसला 26 July को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment