मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अवैध खनन मामले में आरोपी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव को मिली हाईकोर्ट से जमानत, 227 दिन निकलेंगे जेल से

jharkhand high court
---Advertisement---

साहिबगंज से जुड़े 1250 करोड़ रुपए के अवैध खनन मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने दाहू यादव के बेटे राहुल यादव को जमानत प्रदान कर दी है। शुक्रवार को दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने जमानत प्रदान करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान दाहू यादव की ओर से अदालत को बताया गया कि मनी लौंड्रिंग मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। ईडी उसके पिता को फंसा रही है। पिता की वजह से उसका नाम जोड़ा गया है। वह छात्र है और ऐसे आपराधिक मामले से उसका कोई लेना- देना नहीं है। हाईकोर्ट में सब्यसाची द्विवेदी ने पक्ष रखा था।

अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह महाराणा ने बताया कि 31 जनवरी 2024 को पीएमएलए कोर्ट ने जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने खारिज कर दी थी। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में राहुल ने दो जनवरी 2024 को ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। ईडी भी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। राहुल को अवैध खनन मामले में ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी की विशेष अदालत ने राहुल यादव के खिलाफ 31 मार्च 2023 को गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

Leave a Comment