Civil Court News

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत आठ की पेशी, बढ़ी हिरासत अवधि

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत आठ की पेशी, बढ़ी हिरासत अवधि
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची: बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी जेल में बंद रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन समेत आठ की न्यायिक हिरासत अवधि पीएमएलए कोर्ट ने 24 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। अदालत ने अगली पेशी की तारीख 24 अगस्त निर्धारित की है।

वर्तमान में यह मामला आरोप गठन पर चल रहा है। आरोपियों को ईडी ने पुलिस पेपर सौंप चुकी है। मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश, भरत प्रसाद, राजेश राय, इम्तियाज अहमद, अफसर अली, लखन सिंह और मो सद्दाम न्यायिक हिरासत में है। जबकि कारोबारी विष्णु अग्रवाल को हाईकोर्ट से जमानत प्राप्त है। वहीं एक आरोपी पुनीत भार्गव फरार चल रहा है।

CourtNews Desk

1,849 articles published
See also  Court News: हाई कोर्ट ने कहा- जमानत मिलने के बाद तब तक रद नहीं हो सकती, जबतक कि जमानत की शर्तों का उल्लंघन नहीं हुआ हो
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment