Civil Court News

राजधानी का चर्चित संजय पाहन हत्याकांड में पत्नी समेत 8 पर आरोप तय

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटना 30 नवंबर 2023 की

बूटी बस्ती निवासी संजय पाहन चर्चित हत्याकांड में मृतक की पत्नी सालो देवी समेत 8 के खिलाफ हत्या के जुर्म में अदालत ने आरोप तय कर दिया है। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने आरोप गठन के दौरान सभी आरोपियों को उसके ऊपर लगे आरोपों के बारे में पूछा। जिस पर सभी आरोपियों ने मामले में अपने आप को निर्दोष बताया। इसके बाद अदालत ने आरोप गठित करते हुए अभियोजन पक्ष को 8 अगस्त से साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

हत्याकांड में संलिप्त सालो देवी, मानवेल खलखो, करमु नाग, धनेश्वर मिंज उर्फ भगतजी, सूरज कुमार ठाकुर, अजहर अंसारी, आशीष कुमार मोथे उर्फ आशीष नेपाली, एवं दाऊद एक्का उर्फ बच्चा के खिलाफ आरोप तय किया गया।

See also  Widening of NH-31: हाईकोर्ट में बोले वन सचिव, वन्य जीव बोर्ड का हो गया गठन

संजय पाहन की हत्या 30 नवंबर 2023 को पेशेवर शूटरों ने गोली मारी थी। इसके बाद हथौड़े से कूचकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हत्याकांड का अंजाम मृतक की पत्नी सालो देवी ने चार लाख रुपए में सौदा तय करके अपने चाचा की मदद से पेशेवर शूटर आशीष नेपाली और धनेश्वर मिंज से दिलवाई थी। मामले में त्वरित सुनवाई हो रही है। मालूम हो कि हत्याकांड को लेकर मृतक की पत्नी सालो देवी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान वह हत्या में संलिप्त पाई गई।



WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment