Association

हाईकोर्टः वकीलों के मेडिक्लेम समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 10 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हाईकोर्टः वकीलों को मेडिक्लेम और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के मामले पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार, बार कौंसिल और एडवोकेट एसोसिएशन को आपस में बैठक कर एक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। चीफ जस्टिस डॉ बीआर सारंगी और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने बुधवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आपसी विचार से तैयार प्रस्ताव को दो सप्ताह में अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।


याचिका में कहा गया है कि वकीलों को मेडिक्लेम और सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाना चाहिए। वकीलों को किसी प्रकार की योजना का लाभ नहीं मिलता है। कोविड में कई अधिवक्ताओं की मौत हो गयी। कई वकीलों को काफी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा था। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी

See also  JPSC NEWS: हाई कोर्ट ने कहा- प्रार्थी के लिए एक शीट आरक्षित रखे जेपीएससी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment