Association

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता परिषद की नई इकाई का गठन, प्रदीप चौरसिया फिर बने अध्यक्ष

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Advocate Parishad
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता परिषद के रांची इकाई की बैठक प्रदीप कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में हेमसी हाईट्स में हुई। जिसमें अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख राजेन्द्र कुमार मिश्र, राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद कुमार गुप्ता व डॉ. भीम महतो , प्रान्तीय संगठन आयाम टोली के सदस्य हराधन प्रमाणिक व लीना मुखर्जी विशेष तौर पर उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप कुमार चौरसिया ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और विजय कुमार पाण्डेय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । कोषाध्यक्ष नन्द किशोर महतो ने आय – व्यय का लेखा – जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में परिषद के कार्यकलापों पर वक्ताओं ने चर्चा करते हुए समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरल, सुलभ व सस्ता न्याय दिए जाने की बातें कहीं । अन्य वक्ताओं ने भी अपने – अपने विचार व्यक्त करते हुए न्यायप्रवाह की सदस्यता लेने व नि:शुल्क न्याय परामर्श केन्द्र चलाने की चर्चा की।

See also  दहेज उत्पीड़न केस लंबित रहते सूचक के पति और देवर की मौत, 15 साल बाद सास-ससुर को कोर्ट ने किया बरी
Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता परिषद की नई इकाई का गठन, प्रदीप चौरसिया फिर बने अध्यक्ष

सभा का संचालन श्री विजय कुमार पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन श्री श्यामा राम ने किया। प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार-झारखंड के संगठन आयाम प्रमुख राजेन्द्र कुमार मिश्र ने सत्र 2024-27 हेतु पुनर्गठित समिति की घोषणा की 1) संरक्षक मण्डल सदस्यगण :- कृष्ण कुमार, पंचदेव सिंह, श्यामा राम, सुशील कुमार, राजदेव दूबे, विनय प्रसाद, अशोक कुमार शुक्ल व किशन माहेश्वरी
2) अध्यक्ष :- प्रदीप कुमार चौरसिया.
3) उपाध्यक्ष सह संगठन आयाम संयोजक :- अमरदीप प्रजापति
4) उपाध्यक्ष सह लिटिगेशन आयाम संयोजक :- जगदीश चन्द्र पाण्डेय
5) उपाध्यक्ष सह आउटरीच संयोजक :- रविन्द्र कुमार
6) महामंत्री :- विजय कुमार पाण्डेय
7) मंत्री सह संगठन आयाम सह संयोजक :- सुमन कुमार साह
8) मंत्री व लिटिगेशन आयाम सह संयोजक :- ज्योति कच्छप
9) मंत्री व आउटरीच आयाम सह संयोजक :- आशुतोष गुप्ता
10) कोषाध्यक्ष :- शिवशंकर साहु
11) न्यायप्रवाह प्रमुख :- गंगाधर नायक , सह प्रमुख :- ईशान वर्मा
12) न्यायकेन्द्र एवं स्वाध्याय मंडल प्रमुख :- सुरोजित कुमार राय
सह प्रमुख :- अभिषेक कुमार पॉल व राजेश कुमार सिंह
13) महिला प्रमुख :- दर्पणा तमांग , सह प्रमुख :- नेहा शर्मा
14) संगठन आयाम टोली सदस्यगण :- नन्द किशोर महतो, परीक्षित महतो व अनामिका शर्मा.
15) लिटिगेशन आयाम टोली सदस्यगण :- गणेश प्रसाद, राजीव रंजन ठाकुर व आरती ललन गुप्ता
16) आउटरीच आयाम टोली सदस्यगण :- अनुज कुमार महतो,सुमन पाठक,श्रवण कुमार व ज्योति आनन्द
17) कार्यसमिति सदस्यगण :- ओमप्रकाश कश्यप,रामकृष्ण भगत, बबलू सिंह,बीरेन्द्र प्रताप , पुष्पा कुमार कूजूर , लाल अंजय नाथ शाहदेव, शंकर टोप्पो , रूद्र कुमार मिश्र, मुकेश केसरी , ईन्द्रभूषण कुमार,पूर्णिमा तिर्की व श्रीमती रश्मि इन्दवार ।

See also  Acting Chief Justice SN Prasad ने बार काउंसिल के सदस्यों के साथ की बैठक, काउंसिल ने रखी अपनी समस्याएं

18) विशिष्ट आमंत्रित सदस्यगण :-
कृष्ण गोपाल निताई,अखौरी अंजनी कुमार,अरविंद कुमार मित्रा , डॉ. भीम महतो,प्रमोद कुमार गुप्ता, पवन कुमार मंडल व अशोक कुमार सिन्हा ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से शंकर लाल गोंझू, उदय चौरसिया, बार के उपाध्यक्ष बी.के.राय, संजय कुमार तिवारी, अनन्तेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार, रविन्द्र कुमार, श्याम कुमार सिंह, अजय पारीक, अशोक कुमार वर्मा, परसुराम प्रसाद, विनोद सिंह, राजू साही, किशोर कुणाल, आशुतोष दूबे व शैलेंद्र कुमार सिंह रहे।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment