Civil Court News

Court News: कैसे होगा न्याय… जब रांची में हुई हिंसा को स्थापित करने कोर्ट नहीं पहुंच रहे पुलिस अधिकारी रैंक के गवाह

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रांची हिंसा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Court News: राजधानी रांची में 10 जून 2022 को हुई हिंसा की एक घटना (डेली मार्केट कांड संख्या 17/2022) की जांच सीआईडी की ओर से की गई है। आईओ ने समय पर जांच पूरी करते हुए अदालत में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। दाखिल चार्जशीट पर अदालत ने संज्ञान लिया और आगे की सुनवाई प्रारंभ की है।

वर्तमान में मामले को स्थापित करने के लिए अभियोजन पक्ष की गवाही पिछले एक साल जारी है। मामले के सभी गवाह पुलिस अधिकारी रैंक के हैं। बावजूद इसके पिछले आठ महीने से कोई गवाही देने अदालत नहीं पहुंचे हैं। गवाहों के खिलाफ अदालत ने पहले समन किया। इसके बाद वारंट भी जारी किया गया है।

See also  Ranchi/CBI couer: गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को झटका, 16 साल पुराने मामले में डिस्चार्ज पिटीशन को कोर्ट ने की खारिज

वारंट जारी होने के बाद दो गवाह डेली मार्केट थाना के तत्कालीन प्रभारी अवधेश ठाकुर एवं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की गवाही 25 जुलाई को दर्ज की गई। इसके बाद 9 निर्धारित तारीखों में कोई गवाह नहीं पहुंचा है। मामलें में 11 आरोपी ट्रायल फेस कर रहा है।

मामले के गवाहों पर जारी है वारंट

मामले में गवाह तत्कालीन सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, सिटी डीएसपी दीपक कुमार, रांची सीओ अमित भगत (सूचक), हिन्दपीढ़ी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह, चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार एवं सिपाही (नंबर 322) अखिलेश कुमार यादव को समन के बाद अदालत ने 13 जून 2023 को वारंट जारी किया है।

See also  Court News: JSSC-CGL पेपर लीक मामला: परीक्षा माफिया अभय तिवारी की पत्नी और भाई की जमानत याचिका खारिज, रहेगा जेल में

ट्रायल फेस कर रहा आरोपी

मामले में मो. अफसर, मो. शाहबाज, मो. उस्मान उर्फ करण कच्छप, मो. तबारक कुरैशी, अफसर, अरमान हुसैन, मो. रमजान, मो. अमजद, मो. माज, मो. सरफराज एवं मो. इरफान अंसारी ट्रायल फेस कर रहा है। मामले में नवाब चिश्ती उर्फ समद, शकील उर्फ कारू का नाम भी जुड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment