Civil Court News

मनी लाउंड्रिंग मामलाः बीसीसीएल धनबाद के पूर्व प्रोजेक्ट ऑफिसर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई चार जून को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 27 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


मनी लाउंड्रिंग मामलाः पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सोमवार को बीसीसीएल धनबाद के कुसुंडा एरिया की गोंदूडीह कोलियरी के पूर्व प्रोजेक्ट ऑफिसर(पीओ) राम कृष्ण रमण की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर आंशिक सुनवाई हुई। आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने चार जून की तारीख निर्धारित की है। याचिकाकर्ता पर 36.54 लाख रुपए से अधिक का मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप है।

ईडी ने जमीन, फ्लैट एवं दुकान को अटैच कर लिया है। यह अचल संपत्ति उसने अपने व पत्नी के नाम पर खरीदारी की गई है। रांची के पिपरा में 8 डिसमिल जमीन, मोरहाबादी में 940 वर्गफीट का एक फ्लैट है। जबकि सरायढेला व धनबाद में अपने और अपनी पत्नी के नाम पर दो फ्लैट खरीदी है। इसके अलावा धनबाद के सबलपुर में 8 कट्टा जमीन, गोपाल कंपलेक्स धनबाद में एक दुकान तथा सरायढेला धनबाद में ही छह व सात डिसमिल जमीन की खरीदारी की है।

See also  रिम्सः झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स में रिक्त पदों की मांगी जानकारी, पूछा- नियुक्ति के लिए क्या किया गया

बता दें कि आरोपी राम कृष्ण रमन बीसीसीएल धनबाद में 1992 में ज्वाइन किया था। जुलाई 2023 में उसे अनियमितता के आरोप में नौकरी से हटा दिया गया।आरोपी ने अपने आप को निर्दोष बताते हुए 26 अप्रैल को अग्रिम राहत के लिए याचिका दाखिल की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment