Supreme Court News

Arvind Kejriwal रहना चाहते हैं जेल से बाहर, 7 दिन जमानत बढ़ाने के लिए दाखिल की याचिका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 May, 2024
1 min read 1.2k views
Arvind Kejriwal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी अंतरिम जमानत बढ़ाना चाहते हैं। इसको लेकर उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। सीएम केजरीवाल की ओर से दाखिल याचिका में अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के मुताबिक सीएम केजरीवाल को अभी PET-CT स्कैन के साथ ही कई दूसरे टेस्ट से गुजरना है। इसलिए उन्होंने जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से 7 दिन का समय मांगा है। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल थी। अदालत ने उन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी।

See also  NEET News: नीट काउंसिलिंग पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का फिर इनकार, केंद्र व एनटीए से मांगा जवाब

चुनाव प्रचार के लिए मिली थी जमानत

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने अंतरिम जमानत का आदेश पारित करते हुए कहा था कि ‘लोकसभा चुनाव इस साल की सबसे महत्वपर्ण घटना है। करोड़ों मतदाता अगले 5 साल के लिए इस देश की सरकार चुनने के लिए अपना वोट डालेंगे। आम चुनाव लोकतंत्र को जीवन शक्ति प्रदान करते हैं। इसके महत्व को देखते हुए अभियोजन पक्ष की के उस तर्क को खारिज किया जाता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जमानत देने से राजनेताओं को इस देश के सामान्य नागरिकों की तुलना में लाभकारी स्थिति में होने का फायदा मिलेगा।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाथरथ मामले की सीबीआई जांच की निगरानी करेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट

21 मार्च से जेल में थे केजरीवाल

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इससे पहले ईडी ने उन्हें मामले में पूछताछ के लिए 9 समन जारी किए थे। हालांकि, केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए थे। केंद्रीय जांच एजेंसी का आरोप है कि वह घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता थे और सीधे तौर पर शराब कारोबारियों से रिश्वत मांगने में शामिल थे। इन आरोपों को खारिज करने वाली AAP कहती रही है कि दिल्ली में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा और मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment