high court news

Court News: ₹2850 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामला: प्रयाग ग्रुप के मुख्य निदेशक बासुदेव बागची की जमानत खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Aug, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Image 2026 05 04 at 5.30.27 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: विशेष PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) अदालत ने प्रयाग ग्रुप के अरबों रुपये के वित्तीय घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद समूह के संस्थापक निदेशक बासुदेव बागची की जमानत याचिका खारिज कर दी है। विशेष PMLA न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने मामले की गंभीरता और निवेशकों के साथ हुई धोखाधड़ी को देखते हुए आरोपी को राहत देने से साफ इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका पर दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद 24 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

बिना अनुमति चलाईं अवैध निवेश योजनाएं प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के अनुसार, प्रयाग ग्रुप की दो मुख्य कंपनियों—’प्रयाग इन्फोटेक हाई-राइज लिमिटेड’ और ‘प्रयाग इन्फोटेक नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड’ ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की अनिवार्य स्वीकृति के बिना गैर-कानूनी तरीके से निवेश योजनाएं संचालित की थीं। कंपनी के एजेंटों ने आम लोगों और छोटे निवेशकों को जमा पूंजी पर असामान्य रूप से अधिक रिटर्न देने का प्रलोभन देकर जाल में फंसाया। 31 मार्च 2016 तक इन कंपनियों ने कुल ₹2,850 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें से ₹1,800 करोड़ रुपये से अधिक की मूल राशि निवेशकों को लौटाना बाकी है।

See also  HC News: 236 दिन की देरी पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

निवेशकों के पैसे से खरीदीं निजी संपत्तियां जांच एजेंसी ने अदालत के सामने तथ्य रखे कि निवेशकों से ली गई रकम को नियमानुसार वैध व्यावसायिक गतिविधियों में लगाने के स्थान पर समूह की अन्य सहायक कंपनियों में शेल खातों के जरिए डाइवर्ट कर दिया गया। इस काली कमाई का बड़ा हिस्सा जमीन, लक्जरी होटल, फिल्म सिटी प्रोजेक्ट्स और अन्य अचल संपत्तियां खरीदने में खपाया गया। साथ ही, निदेशकों ने इस राशि का इस्तेमाल भारी-भरकम वेतन और निजी वित्तीय लाभों के लिए किया।

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि बासुदेव बागची समूह का मुख्य सर्वेसर्वा और संस्थापक निदेशक था, जिसने इस पूरे वित्तीय तंत्र की साजिश रची। ED ने इस मामले में साल 2019 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। बासुदेव बागची और सह-निदेशक अविक बागची वर्तमान में कोलकाता की अलीपुर प्रेसीडेंसी जेल में बंद हैं।

See also  Interview: 164 पीएलवी के लिए साक्षात्कार 20 और 21 Sep को, आवेदकों की संख्या 839
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment