मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

JC दिवाकर पांडे ने कहा- बेल की शर्तों में बदलाव के लिए बंदी डालसा में दें आवेदन, अपील हाई कोर्ट भेजने का निर्देश; जेल और रिनपास का किया निरीक्षण

diwakar pandey
---Advertisement---

रांची के न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने रिनपास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की समस्याएं सुनी और महिला वार्ड के मरीजों से भी मिले। उन्होंने मरीजों को समस्या के निराकरण की जानकारी दी। कुछ मरीजों ने अपनी समस्या उनके समक्ष रखी, जिसका निराकरण शीघ्र किया जाएगा।

न्यायायुक्त ने किचन का निरीक्षण कर मरीजों को दिए जाने वाले आहार की जानकारी लिया और मरीजों के देखभाल के लिए अस्पताल में डाक्टर और कर्मचारी मरीजों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी प्राप्त की। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा संचालित रिनपास में विधिक सहायता केंद्र का निरीक्षण कर नियुक्त पारा लीगल वालंटियर से आने वाले मरीज और उनके परिजन को देने वाली विधिक सहायता की जानकारी ली।

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का भी हुआ निरीक्षण

सभी को अपने बातों को रखने का पूर्ण अधिकार है, जिन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी हो वे न्यायालय से संपर्क कर अपनी समस्या को रख सकते है। उक्त बातें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने कारा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान कही।

उन्होंने बंदियों से समस्याएं सुनी और कहा कि वैसे बंदी जिनकी जमानत हो चुकी है और वह बेल बांड की शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे, वे शर्तों में परिवर्तन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन दे सकते है। जिन बंदियों की अपील लंबित है उनका अपील आवेदन जल्द से जल्द हाई कोर्ट भेजने का निर्देश दिया। न्यायायुक्त ने बंदी कक्ष का भी निरीक्षण किया गया और कारा में संचालित स्कूल, पेंटिंग प्रशिक्षण कक्ष, कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार का निर्देश दिया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

High court news

HC News: जमशेदपुर के चर्चित राम सकल प्रसाद हत्याकांड में आरोपी संदीप तापड़िया को हाईकोर्ट से झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

Leave a Comment