Civil Court News

Bail Hearing: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मित्र बिनोद सिंह की याचिका पर आंशिक सुनवाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bail Hearing – बड़गाई अंचल से जुड़े 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में चार्जशीटेड पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी दोस्त आर्किटेक्ट बिनोद कुमार सिंह की ओर से दाखिल अग्निम जमानत याचिका पर सोमवार को पीएमएलएल के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 6 जून निर्धारित की है। उन्होंने मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए अदालत से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है।

इसके लिए उनके अधिवक्ता ने 15 अप्रैल को याचिका दाखिल की है। बता दें कि ईडी ने जमीन घोटाले में जांच पूरी करते हुए हेमंत सोरेन के साथ बिनोद कुमार सिंह को भी सह अभियुक्त बनाया है। इसी के बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ी हुई है। गिरफ्तारी के बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इस मामले में अब तक हेमंत सोरेन समेत आठ आरोपी जेल में है। इसी मामले के चार्जशीटेड आरोपी राजकुमार पाहन ने भी अग्रिम राहत की गुहार लगाई है। जबकि एक आरोपी की चार्जशीट दाखिल होने के बाद मौत हो चुकी है।

See also  जलाशयों में अतिक्रमणः हाईकोर्ट ने पूछा, रांची में 30 साल पहले कितने जलाशय थे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment