Supreme Court News

बाबा वैद्यनाथ धाम में आम दर्शन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को स्थिति स्पष्ट करने को कहा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 30 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
baba dham in devghar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली। झारखंड के बासुकीनाथ मंदिर व देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर को आम लोगों के दर्शन के लिए खोलने की मांग वाली गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने राज्य सरकार को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। अदालत ने देवघर मंदिर बोर्ड के चेयरमैन से भी जानकारी मांगी है। इस मामले में अगली सुनवाई कल (शुक्रवार) को होगी।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सावन में देवघर में आयोजित होने वाली श्रावणी मेले के लिए झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। इस मामले में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब को देखते हुए बाबा वैद्यनाथ के ऑनलाइन दर्शन करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उक्त आदेश कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार के जवाब के बाद दिया गया। इस दौरान राज्य सरकार ने श्रावणी मेले व कावर यात्रा के आयोजन से मना कर दिया था। इसके पीछे की वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ना बताया गया।

See also  टाउन प्लानर नियुक्तिः 186 की उम्मीदवारी निरस्त करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने माना सही

इस आदेश के खिलाफ निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (8716-2020) दाखिल की है। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार से जवाब मांगा है।

Read order

ordersc
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment