मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

साइबर फ्रॉड के पीड़ितों का पैसा वापस लाने के लिए संयुक्त प्रस्ताव तैयार करें सभी पक्षः हाई कोर्ट

jharkhand high court
---Advertisement---

Cyber Crime in Jharkhand: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर व जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ में साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों के पैसे वापसी के मामले में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि झारखंड में साइबर फ्राड पर रोक लगाने एवं इसके शिकार लोगों को पैसा वापस देने के लिए राज्य सरकार, इंडियन साइबर क्राइम को-आर्डिनेशन सेंटर, स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी, एमिकस क्यूरी सौम्या पांडे सहित सभी पक्ष आपस में मिलकर एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार करें।

इसके बाद इसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि साइबर फ्राड पर अंकुश लग सके और साइबर ठगी के शिकार लोगों को उनका पैसा वापस मिल सके। सुनवाई के दौरान सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता, सीआइडी आइजी एस कार्तिक कोर्ट में उपस्थित थे।

साइबर फ्रॉड मामले में एसएलबीसी से मांगा जवाब

कोर्ट ने स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) से मौखिक कहा है कि वह राज्य सरकार की ओर से साइबर फ्रॉड रोकने की पहल एवं कोर्ट के आदेशों के आलोक में शपथ पत्र दाखिल करे। मामले की अगली सुनवाई जनवरी होगी।

पूर्व में अदालत ने एसएलबीसी को प्रतिवादी बनाया था। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार साइबर फ्राड से संबंधित निचली अदालत में लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करे।

बता दें कि साइबर फ्रॉड पर रोकथाम एवं इसके शिकार लोगों के पैसा वापसी को लेकर हाई कोर्ट को एक पत्र को लिखा गया था। जिस पर अदालत संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment