मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

यौन शोषण मामले में MLA प्रदीप यादव को करना होगा ट्रायल का सामना, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

प्रदीप यादव
---Advertisement---

MLA Pradeep Yadav: यौन शोषण के आरोपी कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है।

झारखंड हाई कोर्ट ने एक सितंबर को प्रदीप यादव की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी थी। जिसके खिलाफ उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की गई थी। अब प्रदीप यादव को ट्रायल फेस करना होगा।

प्रदीप यादव ने दाखिल की थी डिस्चार्ज याचिका

दुमका की निचली अदालत में चल रहे यौन शोषण से जुड़े मामले में आरोप गठन से पूर्व विधायक ने डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद निचली अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।

इसके बाद विधायक ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। लेकिन यहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली थी। सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिलने का बाद अब विधायक को निचली अदालत में ट्रायल का सामना करना होगा।

बता दें कि यौन शौषण को लेकर उनकी ही पार्टी की एक महिला नेत्री ने 20 अप्रैल 2019 को मामला दर्ज कराया था। उस दौरान प्रदीप यादव झारखंड विकास मोर्चा के महासचिव थे। महिला नेत्री ने उनपर होटल में बुलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

Leave a Comment