high court news

चाईबासा में मनरेगा घोटाला की जांच कर रही ईडी, हाई कोर्ट को दी जानकारी, प्रगति रिपोर्ट देने का आदेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 31 Oct, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि चाईबासा में मनरेगा घोटाला से जुड़े एक मामले में केस (ईसीआईआर) दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद अनुसंधान किया जा रहा है।

मंगलवार को ईडी की ओर से इसकी जानकारी हाई कोर्ट को दी गई। हाई कोर्ट ने इडी को चार सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है। मनरेगा घोटाला की सीबीआई जांच के लिए मतलूब आलम ने जनहित याचिका दायर की है।

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि एसीबी ने मनरेगा घोटाला से संबंधित 14 में से 13 केस में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

See also  तारा शाहदेव प्रकरणः रंजीत सिंह कोहली को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

मनरेगा घोटाला के सभी दस्तावेज ईडी को दिएः सरकार

ईडी की ओर से इस केस से जुड़े दस्तावेज मांगे थे उसे राज्य सरकार ने उपलब्ध करा दिया है। ऐसे में अब उक्त याचिका को निष्पादित कर देनी चाहिए। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने अदालत को बताया कि की वित्तीय वर्ष 2008-09, 2009-10, 2010-11 में चाईबासा में करीब 28 करोड़ रुपए का मनरेगा घोटाला हुआ है।

इसे लेकर चाईबासा में पुलिस ने 14 प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में एसीबी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चाईबासा में उक्त तीन वित्तीय वर्षों में मनरेगा कार्यों में अग्रिम राशि का भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन कोई काम धरातल पर नहीं हुआ।

See also  'श्रवण कुमार की धरती पर प्रेम के लिए तरस रहे माता-पिता', इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा- बहुत दुखदायी

पिछली सुनवाई में ईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि मामले में कई केस में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आरोप पत्र दिए दाखिल कर दिया है, लेकिन आरोप पत्र की प्रतिलिपि मांगे जाने पर राज्य सरकार उन्हें नहीं दे रही है। इस पर कोर्ट ने सरकार को ईडी द्वारा मांगे जाने वाले दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment