high court news

सेना भूमि घोटाला मामले में आरोपी IAS छवि रंजन की जमानत पर HC ने ED से मांगा जवाब, 11 सितंबर को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Aug, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IAS Chhavi Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः आईएएस छवि रंजन की जमानत पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से पूछा कि क्या इस मामले में अभी जांच जारी है।

इसे भी पढ़ेंः मानगो नाबालिग दुष्कर्म मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई सहित 22 के खिलाफ चलेगा मुकदमा, HC ने निचली अदालत के आदेश को सही माना

इस पर अदालत बताया गया कि मामले में जांच अभी जारी है। तब कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि ईडी मामले में जांच जल्दी पूरी करे।

See also  रिम्स के नए निदेशक की नियुक्ति का रास्ता साफ, तुलसी महतो की याचिका खारिज

सेना भूमि घोटाला में आरोपी हैं आईएएस छवि रंजन

निचली अदालत से जमानत नहीं मिलने के बाद सेना भूमि घोटाला मामले में आरोपी आईएएस छवि रंजन ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः साहिबगंज में अवैध खनन की जांच करेगी सीबीआई, HC ने कहा- प्रारंभिक जांच कर एक माह में दें रिपोर्ट

उनकी ओर से दाखिल याचिका में डिफाल्ट जमानत दिए जाने की गुहार लगाई गई है। पीएमएलए कोर्ट के आदेश को भी चुनौती दी गई है।

याचिका में कहा गया है कि जांच एजेंसी ने निर्धारित समय में जांच पूरी नहीं की है। इसलिए उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए।

See also  Oxygen Cylinder: हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा- ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदारी पर प्रतिबंध क्यों?

इसे भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश निरस्त, HC ने कहा- सुनवाई का नहीं मिला मौका

निचली अदालत में उनकी ओर से ऐसी ही एक याचिका दाखिल की गई थी। लेकिन ईडी कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment