high court news

नक्शा पास करने वाले सॉफ्टवेयर का एक सप्ताह होगा ट्रायल, दो अगस्त से पूरे राज्य में नई व्यवस्था होगी लागू

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की अदालत में नगर निमग में नक्शा पास करने में अवैध वसूली पर स्वत: संज्ञान से दर्ज मामले में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया पूर्व में नक्शा पास करने की प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। अब नए प्रावधान के अनुसार नक्शा स्वीकृति की प्रक्रिया 5 चरणों में पूरी हो जानी है।

लोगों के हित को देखते हुए पूरे राज्य में के नगर निगम में लागू किया जाना है। इसके लिए एक नया सॉफ्टवेयर भी तैयार किया गया है। जिसे 25 जुलाई को लाइव कर दिया जाएगा। नक्शा पास करने के सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग और ट्रायल में एक सप्ताह लगेगा।

See also  हाईकोर्ट ने उग्रवादी संगठन टीपीसी के तीन सदस्यों को दी जमानत

दो अगस्त से नया सॉफ्टवेयर होना नक्शा पास

नक्शा का निष्पादन इस नए सॉफ्टवेयर से दो अगस्त से पूरे राज्य में चालू कर दिया जाएगा। कोर्ट ने मामले में आरआरडीए और रांची नगर निगम को लंबित नक्शा के बारे में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई 3 अगस्त निर्धारित की है।

बता दें कि नक्शे पास कराने में अवैध वसूली की खबर अखबारों में प्रकाशित होने पर हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई कर रहा है।

पूर्व में अदालत ने नक्शा स्वीकृत करने पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को कई दिशा-निर्देश जारी किए थे। अदालत ने कहा था कि नक्शा पास करने में ह्यूमन का ज्यादा इंटरफेयर नहीं हो।

See also  SDO promotion: हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने जारी की प्रोन्नति की अधिसूचना

इसके बाद सरकार ने पांच चरणों में नक्शा पास करने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया। इसके तहत एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस प्रक्रिया में एक माह लगना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment