State News

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार के पिता का निधन

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
justice rajesh kumar.s father bsingh dies
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार के पिता बिंदेश्वरी सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 75 साल की थी। बरियातु स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने की वजह से सुबह चार बजे उनका देहांत हुआ है।

जस्टिस राजेश कुमार के पिता के निधन की खबर के बाद बरियातु स्थित उनके आवास पर हाई कोर्ट के सभी जज, वरीय अधिवक्ता, अधिवक्ता सहित अन्य लोग पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

बिंदेश्वरी सिंह के दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़े पुत्र जस्टिस राजेश कुमार और छोटा पुत्र राकेश कुमार एलआइसी में कार्यरत हैं। जबकि उनकी पुत्री पूनम चौधरी मुंबई में शिक्षिका हैं।

अपने पिता के निधन के खबर बाद वो भी मुंबई से रांची पहुंची और अत्येष्टी में शामिल हुईं।

बरियातु स्थित आवास से शाम चार बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और हरमू स्थित मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े पुत्र होने के नाते जस्टिस राजेश कुमार ने ही अपने पिता को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार के सभी रीति रिवाज पूरा किया।     

See also  HC News: जेल जैसे संवेदनशील संस्थान में आउटसोर्स से नियुक्ति मनमाना, HC ने सरकार का आदेश किया निरस्त, कहा- सभी को करें नियमित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment