high court news

Land dispute: मेडिका के पास जमीन कब्जा कर अवैध निर्माण मामले में चार सप्ताह बाद सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Oct, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Land dispute झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में बरियातू रोड स्थित मेडिका अस्पताल के पास 2.90 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान अदालत ने इससे संबंधित एक अन्य मामले के साथ इस मामले से को भी टैग करने का आदेश दिया। हालांकि अदालत ने निर्माण कार्य रोकने पर कोई आदेश पारित नहीं किया है।

अब इस मामले में चार सप्ताह बाद सुनवाई होगी। इस संबंध में प्रार्थी प्रकाश मुंजाल ने हाई कोर्ट में याचिका दाकिल कर उनकी बूटी माैजा की 2.90 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है।

See also  हाई कोर्ट ने कहा, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के संचालन में बाधा डाल रही ब्यूरोक्रेसी

इसे भी पढ़ेंः Land dispute: पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय को मिली अंतरिम राहत

पूर्व में इसी जमीन से जुड़े मामले में मई माह में हाई कोर्ट ने मंत्री चंपई सोरेन के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें मंत्री चंपई सोरेन ने पीठासीन पदाधिकारी के रूप में 2.90 भूमि के हस्तांतरण को गलत बताते हुए हस्तांतरण को रद कर दिया था।

उनकी ओर से उक्त जमीन के खरीदार पर प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया गया था। लेकिन इस बीच उनकी ओर से उक्त जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment