high court news

झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने किया झंडोत्तोलन

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
flag hosting by chief justice Dr Ravi Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ रवि रंजन ने हाईकोर्ट परिसर में झंडा फहराया। इस दौरान उनके साथ हाईकोर्ट के सभी जज मौजूद रहे। इससे पहले हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने झंडे को सलामी दी। इसके बाद जस्टिस डॉ रवि रंजन ने झंडोत्तोलन किया।

hcpolice

झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति के कई गीत गाए गए। इस कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया गया है। यहां मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे से निर्धारित दूरी का पालन किया।

judgesinhc
झारखंड हाईकोर्ट के सभी जज

इसे भी पढ़ेंः सभी न्यायिक अधिकारियों को एक्स श्रेणी सुरक्षा देने के मामले में 17 अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

See also  यूपी के पूर्व मंत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप तय

इसके बाद महाधिवक्ता कार्यालय में महाधिवक्ता राजीव रंजन ने झंडा फहराया। इस दौरान सभी सरकारी वकील मौजूद रहे। इसके बाद बच्चों को मिटाई भी बांटी गई। इसी क्रम में झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से भी हाईकोर्ट परिसर में झंडात्तोलन किया गया।

एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार, महासचिव नवीन कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा और कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने संयुक्त रूप से झंडात्तोलन किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment