मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

हम ऐसे युग में जी रहे हैं जहां समाज में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है और सब कुछ संभव है, जानिए कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

delhi tishazari court
---Advertisement---

New Delhi: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने एक मामले में कहा कि हमारे समाज में अच्छे और बुरे के बीच हमेशा लड़ाई रही है। हम ऐसे युग में जी रहे हैं जहां समाज में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है और सब कुछ संभव है। जिला सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने कहा कि हमारा अनुभव रहा है कि लोग असंख्य कारणों से झूठे आरोप लगाते हैं और जातीय घृणा इसमें से एक है।

इसके साथ ही अदालत ने जातीय घृणा के चलते चार बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में फंसाए गए एक दलित व्यक्ति को बरी करने का आदेश दिया। अदालत ने इस तरह के संगीन आरोप लगाने वाले बच्चियों के पिता को भी कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बड़ी बेशर्म तरीके से बच्चियों का इस्तेमाल किया है।

अदालत ने मामले की गंभीरता से जांच नहीं करने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि जांच ढुलमुल तरीके से की गई और इसमें वस्तुनिष्ठता की कमी है। जांच अधिकारी की गवाही से पता चलता है कि वह आरोपियों के खिलाफ अपनी जांच में निष्पक्षता दिखाने के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूरी तरह से विफल रहा।

इसे भी पढ़ेंः बाल भिक्षावृत्तिः हाईकोर्ट ने केंद्र व दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

अदालत ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि दो महीने के अंदर पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। अदालत ने कहा कि यह मुआवजा प्रतीकात्मक है और यह कानून के तहत मिलने वाली मुआवजे से अलग होगा। इस मामले में व्यक्ति 18 मई, 2015 से जेल में था।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि यह फर्जी मामला है और उन्हें फंसाया गया है क्योंकि वह दलित समुदाय से है और शिकायत करने वाले उच्च जाति से है। शिकायतकर्ता के कुत्ते द्वारा बार-बार घर के बाहर शौच करने को लेकर कई बार झगड़ा हुआ था।

अदालत ने दलील को सही ठहराते हुए कहा कि कुत्तों द्वारा घर के बाहर शौच के कारण हुए झगड़े के चलते ही यौन शोषण के मामले में फंसा दिया, क्योंकि वह दलित समुदाय से संबंध रखता है। अदालत ने कहा कि पीड़ित बच्चियों के बयान से स्पष्ट है कि उन्होंने अपने माता-पिता के इशारे पर यौन उत्पीउ़न का आरोप लगाया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment