मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

चारा घोटालाः लालू की बढ़ेंगी मुश्किलें, आज से बहस शुरू करेगा बचाव पक्ष

HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
---Advertisement---

Ranchi: चारा घोटाला मामले एक मामले में लालू प्रसाद यादव की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ने वाली है। इस मामले की रोजना सुनवाई हो रही है। ऐसे में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में जेल जाना पड़ सकता है।

रांची सीबीआई के विशेष कोर्ट ने बचाव पक्ष के उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें लालू सहित सभी आरोपियों की ओर से फिजिकल कोर्ट में पक्ष रखने की मांग की थी। अदालत ने इस मामले में रोजाना बहस का आदेश दे दिया है।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव को पांच में चार मामलों में सजा मिली चुकी है। फिलहाल चारों मामले में लालू प्रसाद को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। इसके बाद वे अपना इलाज दिल्ली में करा रहा है। अब अंतिम मामले में सुनवाई प्रारंभ हो गई है।

इसे भी पढ़ेंः एनएच प्रोजेक्ट में देरी पर पटना हाईकोर्ट की फटकार, कहा- कर्तव्यों का निर्वहन करने में अधिकारी फेल
 
डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैघ निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद जगदीश शर्म, डॉ. आरके राणा, ध्रुव भगत समेत 110 आरोपित हैं। इस मामले की सुनवाई टालने के लिए लालू प्रसाद यादव समेत 110 लोगों कोर्ट में आवेदन दिया था।

इसमें कहा गया था कि कोर्ट में फिजिकली शुरू नहीं हो जाती, तब तक सुनवाई टाला जाए। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। डोरंडा कोषागार में करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट में आज से बचाव पक्ष की ओर से बहस शुरू कर दी है।

कोर्ट इस मामले में जल्द से जल्द सुनवाई पूरा करना चाहती है। इसीलिए वर्चुअल व फिजिकल दोनों तरह से सुनवाई को तैयार है। अगर फिजिकल तौर पर सुनवाई होती है तो बहस के दौरान पांच लोग ही उपस्थित होंगे। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि कोर्ट जल्द से जल्द सुनवाई पूरा करना चाहता है। 

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

Leave a Comment