मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

जज उत्तम आनंद हत्याकांडः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हर सप्ताह जांच रिपोर्ट झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल करे सीबीआई

Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
---Advertisement---

New Delhi: धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सीबीआई को निर्देश दिया कि वह प्रत्येक सप्ताह जांच की प्रगति रिपोर्ट झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल करे। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की बेंच में हुई।

इस दौरान अदालत ने मामले की हर सप्ताह निगरानी करने का आग्रह झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से किया है। इसके बाद अदालत ने केंद्र सरकार और सभी राज्यों को से जवाब मांगा है। अदालत ने इन सभी को यह बताने को कहा है कि न्यायिक पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए क्या किया जा रहा है।

इस दौरान सीबीआई की ओर से मामले की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत में पेश की गई। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि इसमें तो कुछ भी नहीं है। इसमें न तो आरोपियों की मंशा का जिक्र है और न ही कारण बताया गया है।

इसे भी पढ़ेंः Demolish News: हिनू के बंधुनगर वालों का नहीं टूटेगा घर, हाईकोर्ट ने नगर आयुक्त का आदेश किया निरस्त

सीबीआई की ओर से उपस्थित हुए सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। इसपर चीफ जस्टिस ने सीबीआई को अब मामले की स्टेटस रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह झारखंड हाई कोर्ट को सौंपने का आदेश दिया।

अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से प्रत्येक सप्ताह जांच रिपोर्ट की समीक्षा करने का आग्रह किया। चीफ जस्टिस ने देश में अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों के खिलाफ ऐसी घटनाओं के प्रति चिंता जताई और कहा कि इससे न्यायिक पदाधिकारी भयभीत हैं। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना होगा जिससे अधिवक्ता और न्यायिक पदाधिकारी सुरक्षित महसूस कर सकें।

बता दें कि इसको लेकर पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की थी। अदालत ने कहा कि न्यायिक पदाधिकारियों की धमकी को लेकर शिकायत के बाद भी सीबीआई और आईबी जैसी संस्थाएं उनका सहयोग नहीं करती है।

इसके अलावा अदालत ने धनबाद जज उत्तम आनंद की हत्या के मामले में कहा कि यह राज्य सरकार की विफलता है। धनबाद में कोल माफिया हैं ऐसे में राज्य को न्यायिक पदाधिकारियों को कड़ी सुरक्षा मुहैया करनी चाहिए ताकि वे सुरक्षित महसूस कर सकें।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

Leave a Comment