मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Jharkhand High Court New Building: नए भवन निर्माण की मूल फाइल कोर्ट में पेश करेंः हाईकोर्ट

high court of jharkhand
---Advertisement---

Ranchi: धुर्वा स्थित झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन के निर्माण कार्य पूरा करने में हो रहे विलंब के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने नाराजगी जताते हुए सरकार को भवन से जुड़े मूल फाइल पेश करने का निर्देश दिया।

यह मामला जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की अदालत में चल रहा है। अदालत ने मूल फाइल कोर्ट में जमा करने के लिए सरकार को 13 अगस्त तक समय दिया गया है।
सुनवाई के दौरान अदालत ने भवन के शेष कार्य के बारे में जानकारी मांगी।

इसे भी पढ़ेंः अल्पसंख्यक कॉलेजों के शिक्षकों को पेंशन नहीं देने पर रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के वेतन पर लगी रोक

अदालत ने सरकार से पूछा कि क्या भवन के बाकी कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। सरकार की ओर से बताया गया कि अभी टेंडर जारी नहीं किया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि पिछली सुनवाई के दौरान ही टेंडर जारी करने की बात कही गयी थी।

कोर्ट ने इसको लेकर निर्देश भी जारी किया था, लेकिन अभी तक टेंडर जारी नहीं करना लापरवाही है। कोर्ट ने कहा कि पिछली सुनवाई में ही निश्चित समय तय कर काम पूरा करने को कहा गया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार को 13 अगस्त तक भवन निर्माण से संबंधित मूल फाइल कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। इस मामले में अधिवक्ता राजीव कुमार ने जनहित याचिका दायर की है। इसमें हाईकोर्ट भवन के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने का आग्रह किया है। सरकार ने इसकी जांच एसीबी को सौंप दी है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment