मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अवैध निर्माण बता घरों को तोड़ने पर रोक लगाने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दाखिल हुई कई याचिकाएं

Jharkhand High Court
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद रांची नगर निगम की ओर से विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ बंधुनगर के चालीस लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इन्होंने निगम की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

वादियों की ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने बताया कि याचिका में कहा गया है कि रांची नगर निगम की ओर से नक्शा पास नहीं होने पर अवैध निर्माण मानते हुए उसे तोड़ने का आदेश दिया है। लेकिन उन लोगों कोई नोटिस नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी- पीड़िता से शादी करने से खत्म नहीं हो जाता दुष्कर्म का आरोप

सिर्फ अखबरों में नोटिस दिया गया है। अखबरों से मिली सूचना के बाद बंधु नगर के कई लोगों ने नगर निगम में आवेदन दिया, लेकिन बिना उनका पक्ष सुने ही नगर आयुक्त ने अवैध निर्माण हटाने का आदेश जारी कर दिया, जो कि झारखंड म्यूनिसिपल एक्ट-2011 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

नियमानुसार उनके आवेदन पर विचार किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें अपील दाखिल करने का भी अधिकार है। लेकिन नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसलिए निगम की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए उनका पक्ष सुना जाए।

बता दें कि दिलीप कुमार सिंह सहित चालीस लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे पहले धुर्वा के लावालौंग के एक मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने अतिक्रमण हटाने के सीओ नगड़ी के आदेश पर रोक लगाते हुए उनके मामलों को सुनने का आदेश दिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment