high court news

सीएम हेमंत सोरेन के काफिल पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Cm Hemant Attack Accused bhairva singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) से सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के काफिल पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह को राहत मिल गई है। हाईकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने भैरव सिंह की जमानत पर सुनवाई करते हुए उसे जमानत प्रदान कर दी।

अदालत ने भैरव सिंह को दस-दस हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में पुलिस से केस डायरी की मांग की थी। अदालत ने माना है कि सीएम के काफिल पर हमला सुनियोजित नहीं था।

इसे भी पढ़ेंः Encroachment: HC ने CO नगड़ी के आदेश को किया निरस्त, कहा- दोबारा सुनवाई कर लें उचित निर्णय

See also  याचिका में सटीक प्लीडिंग्स होने से बचता है समयः जस्टिस आनंद सेन

सुनवाई के दौरान भैरव सिंह के अधिवक्ता विभाष सिन्हा ने अदालत को बताया कि इस मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। वहीं, मामले में नामजद पांच आरोपितों को पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। सात जनवरी को भैरव सिंह निचली अदालत में सरेंडर किया था, तब से वह जेल में है।

भैरव सिंह की जेल की अवधि को देखते हुए उसे जमानत मिलनी चाहिए। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि भैरव सिंह पर कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। सीएम के काफिल पर हमले और इनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को देखते हुए जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

See also  Reservation: हरियाणा में सामाजिक आर्थिक आधार पर आरक्षण असंवैधानिक करार, नहीं मिलेगा 5 नंबर अधिक

बता दें कि ओरमाझी में एक युवती के दुष्कर्म की हत्या के बाद किशोरगंज चौराहे पर भीड़ प्रदर्शन कर रही थी। शाम को सीएम हेमंत सोरन का काफिला प्रोजेक्ट भवन से अपने आवास जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने सीएम के काफिले पर हमला करने की कोशिश की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment