मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

शिक्षक नियुक्तिः हाईकोर्ट ने आदेश का पालन नहीं होने पर सचिव को जारी किया शोकॉज

Jharkhand High Court
---Advertisement---

Ranchi: Teacher appointment झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में संस्कृत शिक्षकों नियुक्ति के मामले में दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को शोकॉज जारी किया है।

अदालत ने सचिव से पूछा है कि जब हाईकोर्ट ने शिक्षकों की नियुक्ति पर निर्णय लेने का आदेश दिया था तो अब तक आदेश का अनुपालन क्यों नहीं किया गया। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है।

इसे भी पढ़ेंः Conversion Case of UP: मीडिया रिपोर्टिंग रोकने पर बहस पूरी, हाईकोर्ट ने उमर की याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित

सुनवाई के दौरान प्रार्थियों के अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को आठ सप्ताह में गैर अनुसूचित जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति पर निर्णय लेने का आदेश दिया था।

लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद प्रार्थियों की ओर से अदालत में अवमानना याचिका दाखिल की गई है। अदालत ने विभाग के सचिव को शोकॉज जारी करते हुए पूछा है कि आदेश का अनुपालन क्यों नहीं किया गया है। बता दें कि वर्ष 2016 में जेएसएससी की ओर से शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment