high court news

सहायक अभियंता नियुक्ति मामले में अब हाईकोर्ट की दूसरी बेंच में होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Jun, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: असिस्टेंट इंजीनियर नियुक्ति में आर्थिक रूप से सवर्णों को 10% आरक्षण देने पर हाईकोर्ट की ओर से विज्ञापन रद करने के आदेश के खिलाफ चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया कि मुख्य परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने विज्ञापन ही रद कर दिया है। हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश को रद करने की मांग की है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए दूसरे सक्षम बेंच गठित करने की बात कही है।

हाई कोर्ट के चीफ डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत जेपीएससी व राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई से इनकार कर दिया है ओर दूसरी बेंच गठित कर याचिका की सुनवाई किए जाने की बात कही। पूर्व में एकल पीठ में असिस्टेंट इंजीनियर नियुक्ति मामले में गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण दिए जाने के विरोध में दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी।

See also  Jharkhand News: राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय का उत्सव, अधिवक्ता और मध्यस्थ निभा रहे अहम भूमिका : जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद--22.92 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण

इसे भी पढ़ेंः शिक्षक नियुक्तिः सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली

जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में मामले पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता रंजीत कुमार की ओर से अधिवक्ता सौरव शेखर ने अदालत को बताया था कि, असिस्टेंट इंजीनियर नियुक्ति में गरीब सवर्णों को आरक्षण का लाभ देना उचित नहीं होगा, क्योंकि असिस्टेंट इंजीनियर की जो नियुक्ति हो रही है उसमें जो रिक्त पद है वह वर्ष 2019 से पूर्व का है।

जबकि गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का नियम 2019 में बना है, वह वर्ष 2019 से लागू किया जा सकता है, उससे पूर्व के रिक्त पद पर यह नियम लागू नहीं किया जा सकता है। वहीं, सरकार का कहना था कि जब विज्ञापन निकाला जाता है, उस समय में जो नियम रहता है उसी के अनुरूप आरक्षण लागू किया जाता है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत पूर्व में निकाले गए विज्ञापन को रद कर पुनः विज्ञापन निकालने का आदेश दिया था।

See also  जमीन विवादः अनामिका गौतम की कंपनी को राहत बरकरार, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2019 में असिस्टेंट इंजीनियर के 534 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट भी प्रकाशित किया गया था। उसके बाद शुक्रवार 22 जनवरी 2021 से मुख्य परीक्षा होनी थी, लेकिन अब विज्ञापन रद हो जाने के कारण परीक्षा नहीं हो पाई। राज्य सरकार और जेपीएससी द्वारा एकल पीठ के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। उसी याचिका पर सुनवाई हुई, अब दूसरे सक्षम बेंच में शीघ्र मामले की सुनवाई होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment