मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

कोरोना की चपेट में कई सरकारी अधिवक्ता, महाधिवक्ता ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर सख्त आदेश न देने की लगाई गुहार

Jharkhand High Court
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इससे झारखंड हाई कोर्ट और वहां पक्ष रखने वाले अधिवक्ता भी अछूते नहीं है। कई अधिवक्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसमें सरकारी अधिवक्ता भी शामिल हैं। इसको देखते हुए राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है।

चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन को लिखे पत्र में महाधिवक्ता ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण कई सरकारी अधिवक्ता बीमार है। ऐसे में अगर किसी अदालत में कोई सरकारी अधिवक्ता उपस्थित नहीं होता है, तो उस केस में किसी प्रकार का दंडात्मक आदेश पारित नहीं किया जाए। पत्र में जिन्हें कोरोना संक्रमण हुआ है उनका नाम भी दिया गया है।

इसे भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमण पर बार काउंसिल का आदेश, फिजिकल कोर्ट की सुनवाई में शामिल न हों वकील

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के कारण उनका कार्यालय भी कई लोग संक्रमित हुए हैं। लिपिक से लेकर क्लर्क भी इसकी चपेट में है। इसलिए किसी मामले में कोई सख्त आदेश पारित नहीं किया जाए। इधर, झारखंड हाई कोर्ट को आज संक्रमणमुक्त करने के लिए पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया है। इसके चलते शुक्रवार को सुनवाई टाल दी गई थी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

Leave a Comment